रामगढ़, जनवरी 28 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी 6 प्रखंडों में बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एसएचजी क्रेडिट लिंकेज के लिए विशेष कैंप का आयोजन हुआ। यह कैंप जिले के कुल 9 बैंक शाखाओं में निर्धारित स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन वेरिफिकेशन कैंपों का आयोजन बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तथा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के सहयोग से हुआ। इसके माध्यम से कुल 114 स्वयं सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज हेतु वेरिफिकेशन तथा सत्यापन हुआ। जिसमें समूहों के दस्तावेज़ों की जांच, बैंकिंग प्रक्रिया की पुष्टि तथा लंबित मामलों के निपटारे पर विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.