रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला वालीबॉल संघ की ओर से शनिवार को रामगढ़ जिला सीनियर वॉलीबॉल पुरुष और महिला टीम का ट्रायल सह चयन बरकाकाना स्थित पोचरा वॉलीबॉल मैदान में संपन्न हुआ। ट्रायल प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रायल सह चयन प्रक्रिया के दौरान संघ के अध्यक्ष गोपाल राम के साथ अख्तर हुसैन, सुदेश्वर प्रसाद, दिवाकर कुमार और नूतन कुमार उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया पर जोर दिया। पुरुष वर्ग में वीरू, साजन, उत्कर्ष, राज, आयुष, आकाश, मनीष, अमन, रितेश, पियूष, आदित्य, योगेश, राहुल और निखिल ने ट्रायल दिया। वहीं महिला वर्ग में नीतू कुमारी, आंचल कुमारी, निरुपमा कुमारी, श्रुति कु...