रामगढ़, मई 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार से वॉलीबॉल ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन रामगढ़ जिला के इलेवन स्टार वॉलीबॉल ग्राउंड केदला नगर नौ नंबर में किया गया है। शिविर का उद्घाटन केदला नगर के वरिष्ठ खिलाड़ी नंदलाल प्रसाद गुप्ता, शंकर करमाली, राजकुमार राम, राजेंद्र राम, राजू राम, जगन्नाथ मुंडा, दिनेश कुमार, जगदीश मुंडा, संतोष राम, संतोष डायमंड, गौतम कुमार ने संयुक्त रुप से फिता काट कर किया। मौके पर उपस्थित वॉलीबॉल रामगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल राम ने कहा कि इस शिविर का आयोजन झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के निर्देशन एवं आर्ट ऑफ गिविंग के सहयोग से किया गया है। यह शिविर 24 मई से लेकर एक जून तक प्रतिदिन सुबह 6-9 और शाम में 4-7 चलेगा। जो भी खिलाड़ी लड़का/लड़की वॉलीबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.