रामगढ़, दिसम्बर 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि लंबे समय की इंतजार के बाद भाजपा ने रामगढ़ जिला में मंडल अध्यक्षों का घोषणा कर दिया है। चुनाव पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय में बैठक कर सर्वसम्मति दर्शाने की कोशिश हुई। लेकिन घोषणा के साथ ही विवाद शुरु हो गया है। दरअसल भाजपा जिला कार्यालय में विवाद के बीच रामगढ़ कैंट अध्यक्ष का मनोनयन होल्ड पर रख दिया गया। लेकिन इसके बाद दूसरे पक्ष के दबाव में रात्रि को रामगढ़ कैंट अध्यक्ष के रुप में सुशांत पांडेय के नाम की घोषणा हुई। इसकी सूचना पर अगले दिन भाजपा रामगढ़ नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर भाजपा की सक्रिय सदस्यता के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा का घोषणा किया। हालांकि उन्होंने इस्तीफे के कारण को सार्वजनिक नहीं किया है। इस बाबत भाजपा के सूत्र बताते हैं कि नगर अध्यक्ष की दौड़ में ब्...