बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में गुरुवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी में ग्रुप ए के अंतिम दोनों मैच खेले गए। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में चतरा की टीम ने रामगढ़ की टीम को 4 विकेट से पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश किया। रामगढ़ की टीम ने 45 ओवर में सभी विकेट खोकर 213 रनों का स्कोर बनाया। देवेश गोयल ने 119 एवं भविष्य कुमार ने 22 रन बनाए। चतरा की ओर से रोहित यादव ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। चतरा की टीम ने जीत के लिए जरूरी 214 रन 35.2 ओवर में 6 विकेट खोकर बना लिए। समीर कुमार ने 63 सौरभ सरवन गिरी ने 54 व पंकज यादव ने 37 रन बनाए। रामगढ़ से समीर कुमार ने 36 रन देकर दो विकेट लिए। मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए चतरा के समीर कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच जेएससीए ...