जमशेदपुर, जुलाई 29 -- रामगढ़िया सभा के नवनिर्वाचित ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि रामगढ़िया सभा का ट्रस्टी उस व्यक्ति को बनाया गया है जो सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान चेयरमैन और मार्गदर्शक भी हैं। इससे सेंट्रल कमेटी भी गौरव महसूस कर रही है। इस अवसर पर चंचल सिंह, अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, तरनप्रीत सिंह बनी, सुरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह मोनू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.