मोतिहारी, जनवरी 31 -- रामगढ़वा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र के अमोदेई गांव के पोखरा में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई है । उसकी पहचान अफसाना खातून (17)पिता यासीन अंसारी के रूप में हुई है । पुष्टि थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने की है । जानकारी के अनुसार गुरुवार को सरेह में घास काटने गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई , तो खोज बीन शुरू कर दिया । खोजबीन के दौरान किसी नें बताया कि वह उक्त तालाब के किनारे घास काट रही थी। इसके बाद तालाब में उसको ढूंढा गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका शव नहीं मिला। इसके बाद मछली मारने वाला जाल पोखरा में डाला गया। इस जाल में उसका पैर फंस गया। तब जाकर इसके शव को बाहर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...