गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील में मछलियों के मरने और उठती दुर्गंध का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। उधर, जीडीए ने सोमवार को स्लुइस गेट खुलवाकर झील के ऊपरी सतह पर जमे जैविक पदार्थो और शैवाल की मोटी परत की गाद निकालने का काम शुरू कराया। साथ ही जल की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए। झील में मत्स्य पालन का ठेका लेने वाली मत्स्य जीवी सहकारी समिति का मानना है कि इससे कुछ राहत मिलेगी। प्राधिकरण की टीम ने ताल का निरीक्षण के बाद सोमवार को अपनी रिपोर्ट जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी। निरीक्षण में पाया गया कि पाम पैराडाइज के समक्ष स्लुइस गेट को खोलना जरूरी है। इसके अलावा झील में साफ-सफाई के लिए तत्काल डी-विडिंग मशीनों के संचालन का सुझाव दियागया। जीडीए उपायध्यक्ष के आदेश पर तत्काल अनुपाल शुरू कराया। फ्लोटिंग फाउंटेन ...