बदायूं, जुलाई 17 -- दातागंज, संवाददाता। बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, हालांकि वर्तमान में कहीं पर बाढ़ जैसी स्थति नहीं है। रामगंगा में आने वाली बाढ़ को देखते हुये एसडीएम दातागंज ने नाव मंगा ली है। जिसे नगरिया खनू के समीप रखवा दिया है। बाढ़ आने पर सदर, दातागंज, सहसवान तहसील क्षेत्र के 36 गांव प्रभावित होते हैं। इस बार बाढ़ की सीजन में अब तक कहीं पर बाढ़ जैसे हालात नहीं बने हैं। जलस्तर में वृद्धि हुयी, लेकिन किसी गांव के अंदर तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने रामगंगा नदी में आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत नाव मंगा ली है। एसडीएम ने बताया कि नाव एतिहात बतौर मंगायी है। फिलहाल अभी कहीं बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। गंगा एवं रामगंगा नदी में जलस्तर सामान्य दिनों की तरह चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.