बरेली, मार्च 30 -- रामगंगा में मृत मिले दोनों किशोरों के परिवार वालों ने रविवार सुबह हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए थाना सुभाषनगर का घेराव कर लिया। कहा कि घर से बुलाकर ले जाने के बाद पीटकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाकर शांत किया। पोस्टमार्टम में दोनों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। सुभाषनगर में रामऔतार हलवाई के पास रहने वाली ममता ने अपनी बहन के 17 वर्षीय बेटे विनीत और पड़ोस में सुशीला बिल्डिंग के पास रहने वाले संजय सिंह के 15 वर्षीय बेटे सत्यम की शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दोनों रामगंगा नदी की ओर गए थे और फिर शनिवार को रामगंगा नदी में डैम के पास उनके शव पानी में उतराते मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.