बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। रानी साहब फाटक के पास गुलाबनगर में रहने वाले सपन कुमार मिश्रा ने बताया कि दस दिसंबर की शाम राजेश ठाकुर, अजय कश्यप और विशाल ने उन्हें घर से बुलाया। घुमाने के बहाने तीनों उन्हें रामगंगा बैराज पर ले गए। वहां पर आरोपियों ने उनकी फाइल न करने को लेकर गालीगलौज कर धमकाया और लाठियों से मारपीट की। आरोपियों ने दूल्हा मियां की मजार के पास भी उनके साथ मारपीट की। किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...