फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रामगंगा नदी के पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। काम की रफ्तार धीमी होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। पुल पर जो गर्डर ऊपर की ओर आ गए थे उनको निकालने का काम कर लिया गया है। अब बेल्डिंग का काम किया जा रहा है। इस कारण पुल पर एक ओर वाहन रोक कर निकाले जा रहे है। जब एक तरफ से निकलते हैं तो दूसरी ओर के वाहन वालों को इंतजार करना पड़ता है। इससे यहां जाम लग रहा है। पुल पर मरम्मत का काम दिन रात किया जा रहा है। गन्ने से लदे वाहन मुसीबत बन रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस की डयूटी भी पुल के दोनों ओर लगायी गयी है। क्योंकि पुल दो जिलों की सीमा में है। यह पुल शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और हरदोई के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस पर 24 घंटे वाहनों का दबाव रहता है। अब जब पुल पर मरम्मत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.