बिजनौर, जनवरी 19 -- कालागढ़। कालागढ़ स्थित रामगंगा नदी में सोमवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृत हाथी की उम्र करीब दो साल है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। उसके कहीं पहाड़ी से गिरने के बाद बहकर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सोमवार को कालागढ़ और सोना नदी रेंज की सीमा पर कालागढ़ स्थित रामगंगा नदी के पास वन कर्मियों की टीम गश्त कर रही थी। उन्हें अचानक नदी में अफजलगढ़ बैराज गेट के करीब हाथी का शव बहता दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद कालागढ़ प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल तथा सोना नदी के आरओ राजेंद्र चक्रायत मौके पर पंहुचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद हाथी के शव को नदी से निकाला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.