बिजनौर, मई 4 -- रामगंगा नदी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त कराई। मृतका की पहचान समलेश देवी निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई। शनिवार सुबह ग्रामीण रामगंगा नदी के निकट अपने खेतों में काम कर रहे थे तो उन्हें एक महिला का शव दिखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल कर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। महिला की शिनाख्त मृतका के पुत्र गौरव ने अपनी मां समलेश पत्नी वेदप्रकाश 65 वर्ष निवासी गांव देवीपुरा थाना जसपुर उत्तराखंड के रूप में की। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। शनिवार सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी। जिसे परिजन ढूंढ़ रहे थे। उनको महुआडावरा में सुबह एक ऑटो में बैठते देखा गया। बताया जाता है कि समलेश का मायका शेरकोट थाना क्षेत्र के ग...