कुशीनगर, मई 1 -- कुशीनगर। रामकोला सीएचसी में शुक्रवार को कैंसर की प्राथमिक जांच व प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों द्वारा जांच व उपचार कर बचाव की आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ एसके विश्वकर्मा ने बताया कि सीएमओ के आदेश से अस्पताल में कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। कैम्प में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका गोरखपुर के चिकित्सक डॉ. सीपी अवस्थी द्वारा समाज में तेजी से फैल रहे भयंकर रोग कैंसर के विषय में जांच, प्रशिक्षण एवं इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और यदि पॉजिटिव जांच मिलती है तो उन्हें आगे के लिए सलाह दी जाएगी। रोगियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.