चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रामकृष्ण मिशन प्रांगण में बिहार-झारखंड रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद की अर्धवार्षिक सम्मेलन का आयोजन शनिवार को शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन झंडोत्तेलन कर किया गया। उसके बाद दीप प्रज्जवतिल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वागत गीत एवं आए हुए विभिन्न स्थानों से महाराज द्वारा आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी महेशनंद, स्वामी सर्वदानंद स्वामी, स्वामी भावेशनन्द, स्वामी भूवेदनंद, सुकुमार मुखर्जी, विनोद चौधरी, दीपंकर मोहिती, गौतम मुखर्जी, परमानंद राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की सुबह सात बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया गया हैं। प्रभातफेरी में चक्रधरपुर समिति सदस्य, बिहार झारखंड रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार समिति के सभी सदस्य, म...