पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया भट्ठा रामकृष्ण मठ में मां शारदे की 173 वीं जयंती महोत्सव मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद सदर विधायक विजय खेमका ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मठ के स्वामी जितेन्द्रानंद महाराज के विख्यान से आत्मा स्वयं को धन्य अनुभव करती है। यह पवित्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प का भी दिवस है। इसी भाव से रामकृष्ण मिशन की स्थापना हुई। समाज सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिक प्रगति और मानव उत्थान के लिए इस दिव्य संस्था का उद्देश्य बहुआयामी,सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। हम सभी का कर्तव्य है कि रामकृष्ण मिशन की सेवा चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, संस्कार हो या अध्यात्म पूर्णिया के हर व्यक्ति तक पहुंचे। मां शारदे का त्याग, समर्पण और सेवा से प्रेरणा लेने तथा स्वामी विवेकानंद के संदेश को जन...