हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- हल्द्वानी। श्री रामकृष्ण धाम ट्रस्ट आश्रम में सोमवार को बंगाली परंपरा के अनुसार श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की महासप्तमी पूजा का आयोजन भव्यता से किया गया। पूजा की शुरुआत सुबह 5:30 बजे मंगल आरती से हुई। सुबह आठ बजे पंडित दिलीप वटवाल ने केला वृक्ष का पूजन किया। आश्रम के सचिव स्वामी प्रभोधानंद, व्यास कपिल देव महाराज और कार्तिक महाराज सहित महिलाएं उपस्थित रही। दोपहर में भोग प्रसाद चढ़ाया गया। शाम को सन्धा आरती के बाद महिलाओं ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सबका मन मोह लिया। व्यास द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस दौरान मनोज, कबीर, गुंजन, मिताली, अमरनाथ और शामल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.