गिरडीह, जनवरी 28 -- रेम्बा/झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार प्रतिष्ठा हेतु आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए सोमवार को विधि विधान से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पूर्व पूरे नगर का भ्रमण कर समस्त देवी देवताओं का आह्वान किया गया। नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोगों, व्यवसायियों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सबसे आगे यज्ञ के आचार्य पंडित कन्हैयालाल द्विवेदी और उपाचार्य बबलू ओझा वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ करते चल रहे थे। उनके पीछे प्रधान यजमान दंपति और उनके पीछे ध्वजा पताका लिए कमेटी के लोग थे। सबसे पीछे कतारबद्ध महिलाएं यात्रा की शोभा में चार चांद लगा रही थी। सबसे पहले देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश जी के दरबार में शोभा यात्रा आकर रुकी। पूजा पाठ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.