पटना, सितम्बर 3 -- रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के ढेलवा में मंगलवार की रात अपराधियों ने युवक बंटी कुमार को गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल युवक बिग्रहपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना की वजह आपसी विवाद है। घटना की सूचना पर रामकृष्णा नगर के प्रभारी थानेदार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बंटी देर रात घर से टहलने निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। बंटी के कंधे में दो गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पैदल ही भाग निकले। पटना सदर डीएसपी टू रंजन कुमार ने बताया कि गोली मारने वाला भी उसका नजदीकी है। इससे पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। घटना के बाद पुलिस को स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.