सीवान, दिसम्बर 20 -- बड़हरिया। प्रखंड़ के बड़हरिया तरवारा रोड़ स्थित डीसी इंटर कॉलेज में कॉलेज संस्थापक रामकृपाल यादव का सातवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। जहां स्थानीय जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजपा नेता मुकेश कुमार बंटी, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, डॉ अनिल गिरी, प्रदीप सिंह, प्राचार्य प्रियंका यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष जीव नारायण यादव, मुखिया रविशंकर यादव उर्फ पप्पू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष माधव सिंह पटेल, अधिवक्ता जेपी गौतम, जदयू नेता मुर्तुजा अली पैगाम, सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित किया। विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि रामकृपाल यादव एक ग्रामीण क्षेत्र में गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए इस संस्था का निर्माण किया। मौके पर प्रचार्य प्रियंका य...