संभल, दिसम्बर 27 -- सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजभर के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा रामकिशोर को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा दर्शन लाल उपाध्यक्ष, वीरू कुमार महामंत्री, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष, सौरभ कुमार मीडिया प्रभारी, शान्तनु संगठन मंत्री और जीत कुमार को नगर मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू अनजान ने किया। इस अवसर पर विशाल बाल्मीकि, टिन्नू लाल, संजय जमादार, सुदीश, राजेश, बबलू, प्रताप, मोनू, बिन्नू लाल, राजा राम, राजन, सुशील, मनोज, राहुल, कृष्णा, विनीत, विपिन, संदीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.