वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम विवाह पंचमी पर रामजानकी मठ अस्सी में चल रहे त्रिदिवसीय महोत्सव का समापन बुधवार को रामकलेवा से हुआ। रामकलेवा झांकी मिथिला की परंपरा के अनुसार सजाई गई। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इस दौरान लोकाचार भी निभाया गया। भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भोजन की थाल आने के बाद रूठ गए। तब सुनयना बनी महिला ने सभी को उपहार देकर मनाया। सभी ने भोजन ग्रहण किया। उपस्थित महिलाओं ने मैथिली में पारंपरिक गारी गाई। मठ के प्रभारी रामलोचन दास ने बताया कि इस तरह के आयोजन से वैवाहिक जीवन में सुख एवं समाज में समृद्धि आती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...