संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर 11 निवासी बनरसी गौड़ (50) पुत्र जोखन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बनरसी गौड़ बीती रात लगभग 11 बजे रामकथा सुनकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ठोकर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.