जहानाबाद, जून 3 -- मेहंदिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सम्हरिया गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो 3 जून से 11 जून तक संपन्न चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से 10:00 बजे तक रहेगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से इस दिव्य अनुष्ठान में भाग लेने का आग्रह किया। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा गांव-गांव आमंत्रण पत्र बांटा जा रहा है। राम कथा स्वामी श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। जो भी व्यक्ति भगवान की कथा को श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...