नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। सेक्टर-34 में भारतीय धरोहर विचार मंडल 23 फरवरी से रामकथा का आयोजन कराएगा। इससे पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें एक हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। रामकथा एक मार्च तक होगी। अतुल कृष्ण भारद्वाज कथा वाचन करेंगे। प्रतिदिन शाम पांच बजे से आठ बजे तक कथा होगी। आरडब्लयू अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कथा के बाद बची राशि का उपयोग निशुल्क आयुर्वेदिक ओपीडी संचालन के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...