मुरादाबाद, मार्च 18 -- हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति की व्हाइट हाउस में चल रही राम कथा में कथा व्यास संत मुरलीधर महाराज ने कहा राम कथा सिर्फ कथा नहीं एक सरोवर है। इस सरोवर का घाट है रामचरित मानस। उन्होंने कहा सरोवर रूप कथा के चार घाट हैं। कर्म, ज्ञान, भक्ति और शरणागति। इन चारों घाटों पर चारों का आचार्य कथा सुना रहे हैं। कर्म घाट पर जागवालक भारद्वाज कथा सुना रहे हैं। भक्ति घाट पर काकभुसुंडी गरुण को कथा सुना रहे हैं। ज्ञान घाट पर भगवान शंकर उमाजी को और शरणागति घाट पर गोस्वामी तुलसीदास जी संत समाज को कथा सुना रहे हैं। महाराज ने कहा जीवन में मोह की निवृत्ति होने के बाद मनुष्य राम कथा सुने नहीं रह सकता। राम सुनने के बाद जिसे राम जी से प्रेम हो गया उसे किसी और से प्रेम नहीं हो सकता। सनातन धर्म में हम दो भगवानों को विशेष से भजा जाता है। एक राम और द...