मेरठ, सितम्बर 11 -- मेरठ। भामाशाह पार्क में दिव्य शक्ति संस्था के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान राम के दस अवतारों का वर्णन किया। कहा कि मेरठ उन्हें अत्यधिक प्रिय है। यहां की जनता जब-जब उन्हें बुलाएगी, वह तब-तब यहां आएंगे। विधि विधान से पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया। यजमान महावीर अग्रवाल रहे। कथा के तीसरे दिन बुधवार को भामाशाह पार्क में कथा कहते हुए तुलसी पीठ के संस्थापक जगतगुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने भगवान राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पहले लोगों ने मंदिरों को टूटते देखा होगा इसमें चाहे राम मंदिर हो, काशी हो या फिर सोमनाथ मंदिर। अब पहली बार लोग मंदिरों को बनते देख रहे हैं। कहा कि बंद आंखों से ऐसा काम करो कि आंख खुल जाए आंख वालों की। उन्होंने गायत्री मंत्र का अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.