बदायूं, दिसम्बर 13 -- उझानी, संवाददाता। बरसुआ गांव में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक ने गुरु महिमा के साथ लव-कुश चरित्र और प्रभु श्रीराम की महिमा का मार्मिक और प्रेरणादायक वर्णन किया। कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ कथा श्रवण करते रहे। राम कथा का मुख्य आकर्षण गुरु की महत्ता पर केंद्रित रहा। कथावाचक ने बताया कि जीवन में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है, क्योंकि गुरु ही हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसके पश्चात, भगवान श्रीराम के पुत्रों लव और कुश के वीर चरित्र और उनके द्वारा गाई गई रामकथा का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया। जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनकी महिमा का वर्णन किया गया, जो आज भी मानव समाज के लिए प्रेरणा...