बागपत, अप्रैल 25 -- शहर के गांधी रोड पर श्री राम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कथा व्यास पवन महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया। भगवान राम के प्रसंग को भक्ति भाव से सुनने पहुंचे श्रद्धालु। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य पवन महाराज ने भगवान के नाम की महिमा का वर्णन किया। कहा कि स्वयं भगवान भी अपने नाम की महिमा का बखान नहीं कर सकते हैं। भगवान के नाम शक्ति का सहारा लेकर के जीव भव सागर पार हो जाता है। कहा कि जब हृदय से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, मत्सर निकल जाते हैं तब मेरे राम हृदय रूपी भवन में आनंद रूपी राम बनकर के प्रकट होते हैं, और जीव का कल्याण करते हैं। भगवान की कथा जीवन को पवित्र और पावन बनाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.