जामताड़ा, फरवरी 21 -- रामकथा के आयोजन से भक्तिमय माहौल रामकथा के आयोजन से भक्तिमय माहौल जामताड़ा,प्रतिनिधि। गांधी मैदान में आयोजित रामकथा के दूसरे दिन गुरूवार को वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य अंकित ने रामचरित मानस में प्रभु राम के बाल्य काल की अद्भुत चित्रण किया। वहीं कथा का प्रारंभ होते ही,पूरा गांधी मैदान राम मय हो गया। कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान तरुण गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी आशा गुप्ता ने आरती कर आचार्य जी और उनकी पूरी मंडली को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सहयोगी प्रभु मंडल, मोहन बर्मन, नित्य गोपाल सिंह और आयोजन समिति की पूरी टीम ने आरती में भाग लिया। मौके पर कथावाचक अंकित ने कहा कि साधु संत का काम ही है, लोगों को सही दिशा में ले जाना। प्रभु के बाल्यकाल का चित्रण करते हुए महाराज ने उनके सभी प्रसंगों को रखते हुए,खुद के जीवन श...