वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामकटोरा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की चार मंजिली इमारत के प्रथम तल पर गुरुवार सुबह एसी ब्लास्ट के बाद आग लग गई। धमाके के बाद शार्ट सर्किट से ऑफिस, वेटिंग एरिया से केबिन तक सब जलकर नष्ट हो गए। धमाके की आवाज आधा किमी दूर तक सुनी गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल लगी। फायरब्रिगेड ने एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। रामकटोरा चौराहे पर चार मंजिला भवन में बैंक संचालित है। अंडरग्राउंड में पार्किंग है। भू-तल पर एटीएम तथा हॉल है। प्रथम से लेकर तीसरे तल तक बैंक संचालित है। प्रथम तल पर लोन से संबंधित काम होते हैं। सुबह प्रथम तल पर विशाल, विवेक समेत चार आफिस ब्वॉय, आफिस के स्टाफ पंकज झा समेत दो लोग पहुंचे थे। प्रथम तल पर बिल्डिंग की सीढ़ी के निकट खिड़की के पास लगे एसी में अचानक धमाका हुआ और शार्ट-सर्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.