हाजीपुर, नवम्बर 30 -- हाजीपुर। नि.सं. स्थानीय कुशवाहा आश्रम में रविवार को स्व. रामअशीष बाबू की 46वीं पुण्य तिथि भव्य समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। दिन के 01 बजे समारोह को समय निर्धारित किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, सासाराम जिले की विधायक स्नेह लता, जिलापरिषद अध्यक्ष आशूतोष कुमार दीपू, नगर परिषद की सभापति संगीता कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह जानकारी दिग्घी कला पूर्वी की पूर्व मुखिया आशा कुशवाहा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...