सोनभद्र, नवम्बर 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर बुधवार को पर्यावरण बैंक की टीम ने राबर्ट्सगंज में पर्यावरण संरक्षण संकल्प यात्रा निकाली। चाचा नेहरू पार्क से निकली यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से महिला थाना, हाइडिल मैदान, स्वर्ण जयंती चौराहा होते हुए वापस चाचा नेहरू पार्क आकर समाप्त हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे भी दान में दिए गए। साथ ही इन पौधों को रोपित कर वृक्ष बनने तक संरक्षित और सुरक्षित रखने की अपील और संकल्प भी लिया गया। इस पद यात्रा में वन विभाग सोनभद्र, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, गुरुद्वारा समिति, लायंस क्लब, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट, ग्रीन गर्ल्स टीम, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.