नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नौकरी के बदले जमीन लेने के केस में स्पेशल सीबीआई कोर्ट(राउज एवेन्यू कोर्ट) ने लालू परिवार के कई सदस्यों पर चार्ज फ्रेमिंग को मंजूरी दे दी। कोर्ट के फैसले पर विरोधि दल राजद और पार्टी नेताओं खासकर लालू परिवार पर हमला कर रहे हैं। बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को अपनी पत्नी राजश्री को पार्टी की कमान देने की सलाह दी है। नीरज कुमार ने बयान जारी करके कहा है कि लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सबके खिलाफ कानून कार्रवाई करेगा। ऐसे में पार्टी कमान राजश्री को संभलना चाहिए। राजद में राबड़ी देवी पार्ट टू कब होने जा रहा है यह लालू यादव और तेजस्वी को बताना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि लालू समेत लैंड फॉर जॉब केस में नामित सभी परिजन जेल जाने वाले हैं। ऐसे में राजश्री की ...