श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। राप्ती नदी के विभिन्न घाटों पर व सीताद्वार झील के तट पर सुबह से ही लोगों का तांता लग गया। यहां पर लोगों ने स्नान करने के साथ ही दान भी किया। इसके साथ ही इकौना नगर में खिचड़ी भोज और कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। मकर संक्राति पर सुबह छाए घने कोहरे व ठंड के बाद भी लोग राप्ती नदी के मथुरा घाट, भाकला घाट व मधवापुर घाट तथा इकौना के सीताद्वार झील के तट पर स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद विभिन्न सामग्रियों के साथ खिचड़ी को छूकर दान दिया। इसके बाद घरों में खिचड़ी का भोग लगाया। पंडित राधेश्याम पाठक ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर इकौना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.