संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल-कैम्पियरगंज सीमा पर करमैनी पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक पुल पर पंहुचे एक व्यक्ति ने राप्ती नदी में छलांग लगा दिया। जिसे नदी में मौजूद नाविकों ने सक्रियता दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया। उसे सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के रैधरपार गांव के निवासी नीबूलाल (50) पुत्र राम कमल, सुबह लगभग 11 बजे करमैनी पुल पर पहुंचे और अचानक राप्ती नदी में छलांग लगा दी। इत्तेफाक से उस समय नदी में कुछ नाविक मौजूद थे। नदी में कूदने की आवाज सुनते ही नाविक तुरंत उसकी ओर बढ़े और प्रयास करके उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद अधेड़ को करमैनी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया। परिवार के अनुसार वह किसी बात से नाराज होकर घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.