गोरखपुर, फरवरी 23 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के गौर बरसाईत गांव के सामने राप्ती नदी किनारे सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पानी में उतराया शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...