श्रावस्ती, जून 20 -- जमुनहा। पहाड़ो पर हुई बारिश का पानी आने के बाद शुक्रवार सुबह जिले में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। अब तक 127.30 सेमी पर स्थित राप्ती का जलस्तर सुबह आठ बजे बढ़कर 127.45 सेमी पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देख तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ के खतरे को देखते हुए सहम गए। हालाकि 127.45 सेमी पर पहुंचकर जलस्तर स्थित हो गया। जो खतरे के निशान 127.70 से 25 सेमी कम है। लोगों ने बताया कि राप्ती का जलस्तर जब भी बढ़ना शुरू होता है तो डर लगने लगता है। यही वजह है कि जब शुक्रवार सुबह राप्ती का जलस्तर बढ़ा तो लोग दहशत में आ गए। क्योंकि बाढ़ आने पर काफी समस्या होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.