बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर। सदर विकासखंड के रामपुर के समीप राप्ती नदी घाट पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से आने-जाने वालों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए हैंडपंप का रिबोर कार्य पूरा करा दिया गया है। ग्राम प्रधान नंदनी पांडेय ने बताया कि घाट पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कराई गई है। अब लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत महसूस की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...