श्रावस्ती, अगस्त 5 -- श्रावस्ती,जमुनहा,संवाददाता। नेपाल की पहाड़ी पर हुई झमाझम बारिश से राप्ती ने श्रावस्ती में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह से तेजी से जलस्तर बढ़ा और डेढ़ मीटर तक ऊपर पहुंच गया। इससे करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। जबकि कई गांव बाढ़ के पानी से घिरते जा रहे हैं। वहीं जमुनहा तहसील को जोड़ने वाला मार्ग कई स्थानों पर कट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। मंगलवार को राप्ती बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। सुबह 7 बजे राप्ती नदी जहां 127.65 सेंटीमीटर पर बह रही थी, वहीं सुबह 9 बजे यह जलस्तर बढ़कर 128.50 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक यह आंकड़ा 128.80 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 127.70 सेंटीमीटर से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से पहुंचने लगा। बाढ़ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.