देवरिया, अगस्त 8 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गम्भीर होती जा रही है। सरयू और राप्ती के उफान से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। राप्ती के पानी से घिर कर भदिला गाँव टापू बन गया है। पहाड़ों और अनवरत बारिश से सरयू खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। सरयू का रुख देख तटवर्ती गावों के लोग सहम गए है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर गुरुवार को सरयू का जलस्तर 67.10 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 66.50 से 60 सेमी अधिक है। बुधवार को जलस्तर 66.25 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में वृद्धि होने से सरयू का पानी घाट की सीढ़ियां फिर पानी मे डूबने लगी है। अफसरों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ने की स्पीड से तटवर्ती गांवों के लोग सहम गए हैं। सरयू का पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.