देवरिया, अगस्त 11 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी राप्ती और गोर्रा का जलस्तर थम गया है। लेकिन तटवर्ती गांवों के साथ ही पिड़रा पुल के एप्रोच पर खतरा बरकरार है। राप्ती और गोर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। लेकिन रविवार की सुबह से स्थिर हो गया है। लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है, क्योंकि नदियों का पानी घटने के साथ ही नदी की धारा कटान शुरू कर देती है। पिड़रा घाट पुल का एप्रोच भी 2022 में गोर्रा नदी का जलस्तर घटने पर ही कटना और धंसना शुरू किया था। शनिवार की सायं राप्ती नदी की धारा 68.45 मीटर थी, जबकि रविवार की सुबह बढ़कर 68.50 मीटर पहुंच गई थी। इसी प्रकार गोर्रा का जलस्तर शनिवार की सायं 69.05 मीटर थी। यह भी महज पांच सेंटीमीटर बढ़कर रविवार की सुबह 69.10 पर पहुंची थी। लेकिन रविवार की सायं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.