गोरखपुर, जुलाई 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में पौधरोपण किया गया। इसमें कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अभियान की अगुआई राप्तीनगर विस्तार आवंटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. आरके पाण्डेय ने की। कॉलोनी के पार्को में विभिन्न प्रकार के 50 की संख्या में फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया। पार्को में आम, नीम, सहजन, गुड़हल, पाकड़, अमरूद एवं सुगंधित फूलों के पौधे लगाए गए। डॉ. आरके पाण्डेय ने कहा कि यह सिलसिला आगे भी चलेगा। समिति के महामंत्री अशोक अस्थाना और संरक्षक रमेश गुप्ता ने भी कहा कि यदि अब भी हम सचेत नहीं हुए, तो भविष्य में जीवन का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। पौधरोपण अभियान में हरी सहाय शुक्ला, सुनील गुप्ता, राजेश तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.