दुमका, मई 11 -- रानेश्वर। इन दिनों इलाका प्रचंड गर्मी के चपेट में है। सुबह 9 बजे से ही हिट वेव चलने लगती है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। फिर शाम 5 बजे के बाद बाजार में रौनक लौट रही है। दूसरी तरफ पेयजल समस्या बाजार गांव,देहात,गली ,मोहल्ले में विकराल रूप ले लिया है। गांव में लगाया गया अधिकांश चापाकल खराब पड़ा है। जल मीनार बनने के बाद से शोभा की वस्तु बना हुआ है। भीषण गर्मी में प्रशासन की और से प्याऊ की व्यवस्था नही की गई है। लिहाजा दूर दराज गांव से बाजार आए लोग पेयजल के लिए भटकने पर मजबूर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.