दुमका, अप्रैल 11 -- रानेश्वर श्री शिवालय सेवा संस्थान की और से शुक्रवार से शिवालय परिसर में महायज्ञ की आयोजन की गई। यह यज्ञ अहर्निश जारी रहेगा। यज्ञ कुंड के ऊपर मटकी में घी भर दी गई है। मटकी की छेद से घी यज्ञ कुंड पर टपकता रहा है। बताया जा रहा है कि यह यज्ञ कुंड सदा जलता रहेगा। बताया जा रहा है कि किसी भी व्यक्ति यज्ञ के लिए लकड़ी एवं घी दान कर सकते है। प्रखंड के बांसकुली गांव के अंतिम छोर में सिध्वेश्वरी नदी के किनारे श्री शिवालय सेवा संस्थान की और से शिवालय का निर्माण कराया गया है। यहां 108 शिवलिंग महादेव मंदिर, प्रस्तावित है। साथ ही गोशाला निर्माण,श्री प्रेम कुंज आश्रम, गोकुल धाम वाटिका, श्री ध्वन्तरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय आदि निर्माण कार्य प्रस्तावित है। संस्थान की और से एक बड़ी भूखंड की घेराबंदी की गई है। नदी किनारे मनोरम परिवेश में इस ...