दुमका, जनवरी 4 -- रानेश्वर । रानेश्वर प्रखंड के रखाल पहाड़ी गांव में समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन और गांव के मंझी बाबा नायकी, गुडित, जोग मंझी, प्राणिक,कुडम नायकी और ग्रामीणों के पहल पर संताल आदिवासी समुदाय ने अपने पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में सप्ताहिक पूजा शुरू किया। सप्ताहिक मंझी थान पूजा के पूर्व मंझी थान का सफाई किया गया। उसके बाद सभी महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सामूहिक रूप से पूज्य स्थल मंझी थान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल,लड्डू,चुड़ा आदि के साथ पूजा किया। ग्रामीणों का कहना है कि हर रविवार को सामूहिक रूप से मंझी थान में पूजा किया जायेगा। वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और संस्कृति को बनाये रखने के लिए मंझी थान में साप्ताहिक सामूहिक पूजा बहुत जरूरी है। पूजा का आयोजन इष्ट देवता मरांग बुरु के श्रद्धा में किया जा...