अलीगढ़, नवम्बर 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्र सेविका समीति के तरुणी विभाग ने शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर एक भव्य रिले दौड़ का आयोजन किया। रिले दौड़ का आयोजन घंटाघर मार्ग से हैबिटेट सेंटर तक किया। यहां पर शाखा की महिलाओं ने नाटक की प्रस्तुति दी। रैली का शुभारंभ समिति की प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ. निशा शर्मा व प्रियंका हरकुट ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में भाग लिया। भारत माता के भव्य चित्र के साथ हाथ में भगवा ध्वज लिए महिलाएं घंटाघर पर एकत्रित हुईं। घोड़े और गाड़ी, बुलेट पर रानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप दिखे। संचालन राधा चौहान, नीलिमा जोशी ने किया। महिलाओं ने शक्ति का प्रदर्शन किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष होते रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात...