धनबाद, जुलाई 18 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह निवासी अमर गोराई की 25 वर्षीय पत्नी रानी गोराई द्वारा बाथरूम में फांसी लगा कर आत्महत्या करने के प्रकरण में पति, सास, ससुर व अन्य पर मामला दर्ज हुआ है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा भी किया। पति सहित परिवार के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। रानी की मां गुड़िया देवी गिरिडीह जिले के पचम्भा थाना क्षेत्र के कररबाड़ी निवासी ने आरोप लगाया है कि रानी की शादी दो वर्ष पूर्व नुनुडीह निवासी अमर गोराई से हुई थी। शादी के बाद से ही 5 लाख रुपए दहेज के लिए ससुरालवाले दबाव बनाना शुरू कर दिया था। गरीबी के कारण दहेज नहीं देने पर परिवार के लोग मारपीट कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है। सुदामडीह थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.