महाराजगंज, मई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। शिक्षक विनोद कुमार विमल ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनके बारे में बताया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, दौड़ प्रतियोगिता, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित सुंदर चित्रण किया। रिया जायसवाल, सपना, सनी, नीलू वर्मा, प्रतिभा साहनी और रागिनी भारती के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी और प्रतिमा के समूह की रंगोली भी सराही गई। दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी मद्धेशिया ने प्रथम, शशिप्रिया ने द्वितीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.